अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
1 June 2026, 19:50
117 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सहायकों ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण सहित अन्य प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
पंचायत सहायकों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिलेखों के रखरखाव तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को देखते हुए उचित मानदेय प्रदान किया जाए तथा सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पंचायत सहायकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सहायक उपस्थित रहे और एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
इस दौरान पंचायत सहायकों में आगरा मण्डल प्रभारी पुष्पेन्द्र आर्य, ज़िला प्रभारी कृष्णवीर राणा, ब्लॉक अध्यक्ष नंदगाव पवन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष छाता जसमत सिंह, और उपाध्यक्ष डालचंद ब्लॉक प्रभारी सुनील और गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुंतल और अन्य गोवर्धन टीम ब्लॉक अध्यक्ष मांट रमन सिंह और उनकी टीम ब्लॉक अध्यक्ष चौमुहा वीरेंद्र शर्मा और उनकी टीम अनिल कुमार देवेंद्र संतराम विष्णु और अन्य सभी 10 ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे।