वृन्दावन में अधिकारियों ने किया पैदल निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Gargachary Times
1 June 2026, 19:51
57 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
वृन्दावन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पैदल भ्रमण किया।
अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट वृन्दावन राजकुमार चौधरी ने प्रेम मंदिर तिराहा से मल्टी लेवल पार्किंग तक पैदल भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पार्किंग संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कहा कि वृन्दावन में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।