Loading...

राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण’’ अभियान की बैठक

Gargachary Times 1 June 2026, 19:54 54 views
Mainpuri
राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण’’ अभियान की बैठक
मैनपुरी - मुख्य विकास अधिकारी नेहा बन्धु द्वारा ज्ञान भारत मिशन के अन्तर्गत ‘‘राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण’’ अभियान की बैठक में राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण विषयक गत् बैठक 16 अप्रैल की समीक्षा करते हुए समस्त सर्वेक्षकों को उनके द्वारा किये गये प्रयासों पर चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की, जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि डा. अनीता चौहान द्वारा प्रयास कर अनेक पाण्डुलिपियॉ ‘‘ज्ञान भारतम एप’’ पर अपलोड कराई गई हैं, डा. अनीता चौहान द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा जनपद के अनेक विशिष्ट कवियों, लेखकों आदि से सम्पर्क कर उनकी पाण्डुलिपियॉ एप् पर अपलोड करा दी गयी हैं, जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कोई भी व्यक्ति उक्त एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर उसमे पाण्डुलियॉ एवं अन्य जानकारी यथा साहित्यकार का नाम, फोटो एवं अन्य विवरण आदि अपलोड कर सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह समस्त साहित्यकारों, कवियों एवं सर्वेक्षकों के लिए एक अत्यन्त सुन्दर मौका है, जिसमे ंउसको नाम एवं प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। उन्होने निर्देश दिये कि शासनादेश के अनुसार कागज, भोजपत्र, ताडपत्र, कपड़ा ध्ातु आदि पर हाथ से लिखे गये ग्रन्थ जो न्यूनतम 75 वर्ष प्राचीन हो को पाण्डुलिपि माना जायेगा तथा पाण्डुलिपि सर्वेक्षण कार्य पाण्डुलिपि संग्रह केन्द्र के प्रभारी, पाण्डुलिपिक संग्रहकर्ता की सहमति प्राप्त कर ही किया जाये, पाण्डुलिपि एवं ग्रन्थ आदि सम्बन्धित संग्रहकर्ता संस्था अथवा व्यक्ति के अधिकार मे ही रहंेगे, समस्त सर्वेक्षको ंको निर्देशित किया गया कि वह जनपद के समस्त साहित्यकारों, कवियों तथा अन्य सम्बन्धित व्यक्तियों आदि से समन्वय कर पाण्डुलियॉ संकलित कर ऐप पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें, उक्त के साथ जनपदवासियों से अपील की गयी कि वह भी पाण्डुलियो ंको ज्ञान भारतम एप पर स्वयं अथवा सर्वेक्षकों के माध्यम से अपलोड करायें ताकि जनपद का साहित्य सुरक्षित एवं जनसामान्य तक उपलब्ध हो सके। बैठक मे प्रभारी उच्च शिक्षा अधिकारी डा. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. भीमराव अम्बेडकर राजकीय विद्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, श्री एकरसानन्द विद्यालय के प्राचार्य, डा. रामबदन पाण्डेय, डा. कल्पना द्विवेदी, एसोसिएट प्रोफेसर डा. विजय कुमार शुक्ला, राजकीय हाईस्कूल अगौथा की सहायक अध्यापिका डा. अनीता चौहान, अधिशासी अधिकारी, कुरावली, भोगॉव, ज्योति खुडिया, कुसमरा, करहल, लाल सूरज भान सिंह पुस्तकालय इंचार्ज महाराम शाक्य, पुस्तकालय इन्चार्ज राजकीय पुस्तकालय धीरेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24