Loading...

प्राचीन शिव वनखंडी मंदिर मुखवार पर 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Gargachary Times 1 June 2026, 19:55 3 views
Agra
प्राचीन शिव वनखंडी मंदिर मुखवार पर 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
संवाददाता विजय सोलंकी आगरा बरहन क्षेत्र के ग्राम मुखवार में प्राचीन शिव वनखंडी मंदिर पर पिछले कई दिनों से चल रही शिव महापुराण कथा का समापन सोमवार, 1 जून 2026 को भव्य रूप से हुआ। 24 मई से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा वाचक अंशुमन शास्त्री ने अपने मुखारविंद से शिव महिमा का बखान किया। कथा के समापन दिवस पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा वाचक अंशुमन शास्त्री के मधुर प्रवचनों को सुनने के लिए क्षेत्रीय निवासियों और ग्रामीणों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। समापन के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। आयोजकों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
Follow Samachar24