Loading...

परिवार परामर्श केन्द्र ने 5 परिवारों में कराया समझौता, लौटीं खुशियां

Gargachary Times 1 June 2026, 19:57 55 views
Firozabad
परिवार परामर्श केन्द्र ने 5 परिवारों में कराया समझौता, लौटीं खुशियां
फिरोजाबाद। आदित्य लांग्हे के निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र एवं दीदी प्रोजेक्ट द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” अभियान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करते हुए छह परिवारों के घरेलू विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। शनिवार को आयोजित काउंसिलिंग सत्र में परिवार परामर्श केन्द्र की टीम ने घरेलू विवादों से जुड़े कुल छह मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। काउंसिलिंग के माध्यम से आपसी मतभेद दूर कर सभी मामलों में समझौता कराया गया। इसके बाद सभी परिवारों को सुलहनामा कराकर सकुशल घर भेजा गया। परिवार परामर्श केन्द्र की इस पहल से टूटते परिवारों को नया सहारा मिला और कई घरों में खुशियां लौट आईं। काउंसिलिंग के दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आपसी संवाद, धैर्य और पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखने की सलाह दी। समझौते के बाद सभी पक्षों ने फिरोजाबाद पुलिस एवं परिवार परामर्श केन्द्र की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और परिवारों में सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की काउंसिलिंग लगातार संचालित की जा रही है।
Follow Samachar24