Loading...

फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख की हरियाणा ब्रांड शराब, दो तमंचे और कार समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Gargachary Times 1 June 2026, 19:58 83 views
Firozabad
फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 लाख की हरियाणा ब्रांड शराब, दो तमंचे और कार समेत दो तस्कर गिरफ्तार
फिरोजाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी और अवैध असलाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब छह लाख रुपये मूल्य की हरियाणा ब्रांड अंग्रेजी शराब, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोरखपुर निवासी अर्चित पुत्र अरविंद सिंह तथा आशुतोष पुत्र प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 120 बोतल, 336 हाफ और 48 क्वार्टर हरियाणा ब्रांड अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक स्विफ्ट डिजायर कार, चार एटीएम/क्रेडिट कार्ड तथा दो अवैध .315 बोर तमंचे और दो जिंदा कारतूस भी मिले।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे और पहले भी कई बार इस तस्करी में शामिल रह चुके हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बरामद तमंचे अपनी सुरक्षा के लिए रखते थे।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना दक्षिण में आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन राठी समेत थाना दक्षिण की पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।
Follow Samachar24