अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, सिरसागंज पुलिस की कार्रवाई
Gargachary Times
1 June 2026, 19:59
51 views
Firozabad
फिरोजाबाद: , 1 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान तिलियानी रेलवे अंडरपास के पास से नगला चेतराम निवासी नरेश पुत्र गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 276/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुनेश कुमार (चौकी प्रभारी मदनपुर), कांस्टेबल रामवीर सिंह तथा कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।