मथुरा-वृन्दावन की यातायात व्यवस्था सुधारने को उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित
Gargachary Times
1 June 2026, 20:00
5 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
मथुरा एवं वृन्दावन में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को गीता शोध संस्थान परिसर, वृन्दावन स्थित एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र, मण्डलायुक्त आगरा, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, जिलाधिकारी मथुरा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मथुरा एवं वृन्दावन क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव, प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या, पार्किंग प्रबंधन, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं तथा यातायात संचालन को बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से सुझाव प्राप्त किए और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
गोष्ठी के दौरान आगामी धार्मिक आयोजनों एवं पर्वों को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, वैकल्पिक मार्गों के प्रभावी उपयोग, पार्किंग सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मथुरा-वृन्दावन की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किए जाएं।