बढ़ती महंगाई बेरोजगारी व पेपर लीक विरोध में समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
Gargachary Times
3 June 2026, 20:57
43 views
Mathura
मथुरा: समाजवादी पार्टी मथुरा ने अपने सभी फ्रंटल संगठनो के साथ मिलकर जिला कार्यालय स्थित कलेक्टरेट कंपाउंड में धरना व प्रदर्शन किया प्रदेश के किसान नौजवान मजदूर व्यापारी छात्र आम जनमानस सरकार की नीतियों से तरसते हैं बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्या उनकी उपज का उचित मूल्य युवाओं का भविष्य पेपर लीक के कारण लगातार अंधकार में होता जा रहा है कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है इन सभी बिंदुओं को लेकर समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने वटवृक्ष के नीचे धरना प्रदर्शन किया उसके बाद सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बेल गाडी को सांकेतिक रूप में लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ कूच किया। हजारों कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन के बिंदु इस प्रकार थे।बिजली की बढ़ती कीमतों स्मार्ट मीटर के द्वारा डाली जा रही डकैती व अवरुद्ध बिजली सप्लाई, छात्रों के साथ पेपर लीक से हो रहे अत्याचार, हाल ही में नीट,एनटीए,सीबीएसई बोर्ड की धाँधली सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है।डीजल एवं पेट्रोल के बढ़ते दामों से लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है।अंतर्राष्ट्रीय दरों में बढ़ोतरी व कम होने की औसत के हिसाब से बढ़ाया या घटाया जाना चाहिए।परंतु कीमत बढ़ाकर आम जनमानस की जेब पर् डाला जा रहा है।इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में जिला महासचिव सुभाष पाल.वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी. जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव.जिला उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह जाटव.जिला उपाध्यक्ष गगन रावत. जिला सचिव तुलसीराम धनगर जिला सचिव मोड ठाकुर युवजन सभा के जिला अध्यक्ष मुरारी मैथिल.समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सोनू ठाकुर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष नजर कुरैशी, छात्र सभा के अध्यक्ष संतोष यादव ,अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष नाजीम अब्बासी. अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संदीप अहेरिया, विधानसभा बलदेव अध्यक्ष राजेंद्र सिकरवार, विधानसभा मांठ अध्यक्ष संतोष शर्मा, विधानसभा गोवर्धन अध्यक्ष पोहप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पर धर्मेंद्र चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष मथुरा शम्मी खान पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन, अमर सिंह यादव, नीतू यादव, प्रहलाद ठाकुर,लक्ष्मण प्रसाद शर्मा,बांके बिहारी बंटी चौहान,सागर,सोनू, रवि, बिल्लू पवन, मनीष आजाद,अजय,हरिंदर चौधरी, हुकम सिंह प्रधान