Loading...

भाजपा सरकार विकास विरोधी है: अखिलेश यादव

Gargachary Times 3 June 2026, 21:08 65 views
Lucknow
भाजपा सरकार विकास विरोधी है: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा विकास विरोधी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बदनामी के सिवा और कुछ नहीं दिया है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण देश और दुनिया में यूपी की छवि खराब हो रही है। इस सरकार के हर कार्य और हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट है। सड़कों का बुरा हाल है। भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में गढ्ढा मुक्ति के नाम पर हजारों करोड़ का बजट लिया लेकिर गड्ढे नहीं भरे गए। बजट का बंदरबांट हो गया। आगरा में दुनियाभर के पर्यटक सैकड़ों साल पहले बनी शानदार इमारतों और निर्माणों को देखकर जब आश्चर्य से दांतों तले उंगली दबा रहे होते हैं तो उसी समय उनके सपने जैसी अवस्था तुरंत झटका खाती है क्योंकि उनकी गाड़ी भाजपा सरकार में हाल में बनी किसी सड़क के गड्ढे में धंसकर सारा स्वप्न तोड़ देती है। इससे सब जगह ये संदेश जाता है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बेहद भ्रष्ट है। भाजपा सरकार विश्व पर्यटन के लिए विख्यात आगरा तक का ख्याल नहीं रखती। आगरा में समस्त विश्व से पर्यटक आते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकर की भ्रष्ट नीतियों के कारण सड़कों में गड्ढे, गंदगी के साथ आर्थिक मंदी फैली है। आगरा का पर्यटन, होटल, गाइड, टैक्सी, टूर ऑपरेटर्स इंडस्ट्री से लेकर दालमोठ. पेठे, हस्तशिल्प, संगमरमर की कलाकृतियों व जूते तक का हर कारोबार ठप्प.सा हो गया है। इन पर्यटकों में ही दुनिया के जानेमाने राजनेता, पूंजीपति, उद्योगपति व निवेशक भी होते हैं, जो इस बदइंतजामी और बदहाली को देखकर उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए एक पैसा भी नहीं लगाना चाहते हैं। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया जी के मुख से निकले दुर्वचन बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में भेदभाव का स्तर, हर सीमा लांघ चुका है। भाजपाइयों के इस पक्षपातपूर्ण रवैये से डरकर भी इन्वेस्टर्स उत्तर प्रदेश में अपना पैसा नहीं फंसाना चाहते हैं। सोशल के साथ ही लेबर अनरेस्ट और बिजली, पानी, सड़क, यातायात की ध्वस्त व्यवस्था की तस्वीरें भी पूरी दुनिया में प्रदेश को बदनाम कर रही हैं।
Follow Samachar24