मथुरा में नायब तहसीलदारों के हुई तबादले
Gargachary Times
4 June 2026, 12:02
68 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
जिलाधिकारी मथुरा चंद्रप्रकाश सिंह ने 3 जून को नायब तहसीलदारों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में कार्यालय से आदेश जारी किया गया।
सभी नायब तहसीलदारों की नई तैनातियां लागू कर दी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार अंचल सिंगला को नवागत नायब तहसीलदार के रूप में मांट तहसील में तैनात किया गया है। वहीं उत्कर्ष वर्मा को भी नवागत नायब तहसीलदार के रूप में मांट तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा साविका शर्मा, जो वर्तमान में मांट में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें नायब तहसीलदार सीलिंग बनाया गया है। वहीं रूबी यादव को मांट से स्थानांतरित कर नायब तहसीलदार छाता के पद पर तैनात किया गया है।