आगरा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
Gargachary Times
4 June 2026, 19:37
37 views
Agra
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कमला नगर स्थित विद्या सर्वश्रेष्ठ क्लासेस में बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताया गया मुख्य अतिथि के रूप में आप्टा संस्थापक व संयोजक डॉ सुनील उपाध्याय उपस्थित रहे ।बच्चों ने पर्यावरण के ऊपर अपना भाषण भी दिया पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखना है और हमें कैसे उसे बचाना है कई बच्चों ने पर्यावरण के ऊपर पोस्टर भी प्रस्तुत की गई पर्यावरण को किस तरीके से अपने जीवन में लाना है और पेड़ लगाकर लोगों को बचाना है और लोगों को जागरूक करना है विद्या सर्वश्रेष्ठ क्लासेस ने पर्यावरण के ऊपर पोस्टर एवं भाषण देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया साथ 50 वृक्षारोपण पेड़ लगाए सम्मानित बच्चों में अन्वी ,हीर, आशी, खुशी ,अनय, दिव्यांश केशव मायशा देविका ,चंचल, को सम्मानित किया गया आप्टा के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पियूष गर्ग ,सौरभ कुमार ,टीना अग्रवाल, मुकेश मिरचंदानी ,राजकुमार गुप्ता ,वैभव बंसल ,अनिल रजवानी,उपस्थित रहे