जसराना क्षेत्र में आबकारी विभाग की दबिश, दुकानों की हुई सघन चेकिंग
Gargachary Times
4 June 2026, 21:00
47 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र-3 में गुरुवार को आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए दबिश और दुकानों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान क्षेत्र में संचालित दुकानों का निरीक्षण कर नियमों के पालन की जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान जसराना टीम का स्टाफ मौजूद रहा। टीम ने दुकानों पर बिक्री व्यवस्था, स्टॉक और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच करते हुए संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।