Loading...

मिशन समाधान’’ का संपूर्ण जनपद में दिखा असर, प्रत्येक तहसील में राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम ने हटाए अतिक्रमण, खाली करायी गयी भूमि को ग्रामसभा से किया अटैच

Gargachary Times 4 June 2026, 21:01 61 views
Mainpuri
मिशन समाधान’’ का संपूर्ण जनपद में दिखा असर, प्रत्येक तहसील में राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम ने हटाए अतिक्रमण, खाली करायी गयी भूमि को ग्रामसभा से किया अटैच
जनपद की प्रत्येक तहसील में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में भूमि विवाद चिन्हित कराकर ’’मिशन समाधान’’ में लंबे समय से लंबित भूमि विवादों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निस्तारित कराया गया, ग्राम सभा की भूमि खाली कराकर ग्राम में खेल के मैदान, मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, गोवंशों के लिए हरे चारे, वृक्षारोपण हेतु आरक्षित कराया गया। जनपद की समस्त तहसीलों में पुलिस, राजस्व की संयुक्त 24 टीमें गठित कर चिन्हित किये गये प्रकरणों में मौके पर जाकर कार्यवाही कर ग्रामसभा की भूमि खाली करायी गयी, कई प्रकरणों में अनाधिकृत कब्जे हटवाकर पात्र व्यक्तियों को काबिज कराया गया, चकमार्गो की पैमाइश कराकर मिट्टी का कार्य भी मौके पर कराकर आमजन को राहत प्रदान की गयी। तहसील करहल के ग्राम हरवाई में 40 वर्ष से अतिक्रमित चकमार्ग को चिन्हांकित कर मिट्ठी डलवाई गई, तहसील करहल के ही ग्राम मासरपुर एवं बामतपुर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में लंबित शिकायतो का निस्तारण कराया गया, ग्राम बमटापुर में चकमार्ग एवं नाली को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तहसील करहल के ग्राम नगला डम्बर में अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनन्द की मौजूदगी में अवरूद्ध चकमार्ग को अतिक्रमण-मुक्त कराया गया, तहसील भोगांव में आवेदक गौतम के शिकायती पत्र को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर भूमि की पैमाइश कराकर निस्तारित किया गया।
Follow Samachar24