Loading...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को जनपद में “एक पेड़ माँ के नाम ”

Gargachary Times 4 June 2026, 21:02 44 views
Mainpuri
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को जनपद में “एक पेड़ माँ के नाम ”
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को जनपद में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण सुनिश्चित करते हुए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण केवल संख्या बढ़ाने का अभियान नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का संकल्प है, अमृत सरोवर, तालाब, सड़क एवं एक्सप्रेस-वे किनारे, नदियों एवं नहरों के तट, विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत परिसर तथा सार्वजनिक स्थलों को वृक्षारोपण के प्रमुख केंद्र बनाया जाए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज रात्रि तक अपनंे लक्ष्य के अनुसार पौधों का उठान सुनिश्चित करायें ताकि विश्व पर्यावरण दिवस पर निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। उन्होनेे कहा कि वृक्षारोपण अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, नगर विकास विभाग, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइया अपने-अपने नाम से पौधे लगाकर उनकी देख-भाल की जिम्मेदारी भी लें, आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत महिलाओं को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ा जाए, वृक्षारोपण को केवल सामूहिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जन-भागीदारी आधारित अभियान बनाया जाए, प्रत्येक कर्मचारी, शिक्षक, स्वयं सहायता समूह की महिला, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं आम नागरिक को पौधा उपलब्ध कराकर व्यक्तिगत स्तर पर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाए। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में अत्यधिक तापमान को देखते हुए ऐसे स्थानों पर पौधारोपण किया जाए जहां उनकी नियमित सिंचाई एवं संरक्षण संभव हो, जिससे पौधों की जीवित रहने की संभावना अधिक रहे। उन्होने कहा कि जनपद को 05 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग को सर्वाधिक लक्ष्य दिया गया है, जबकि कृषि विभाग, उद्यान विभाग, नगर विकास विभाग एवं अन्य विभागों को भी निर्धारित लक्ष्य आवंटित किए गए हैं, सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन प्रगति की सूचना उपलब्ध कराएं, अभियान को पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए वन विभाग एवं सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा डिजिटल पोर्टल विकसित किया गया है, इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने द्वारा लगाए गए पौधे का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेगा, इस हेतु क्यू.आर. कोड जारी किया गया है, क्यू.आर. कोड स्कैन करने पर संबंधित पोर्टल खुलेगा, जहां पौधा लगाने वाला व्यक्ति अपना नाम, तहसील, पौधे का प्रकार एवं फोटो अपलोड कर सकेगा, फोटो अपलोड करते समय मोबाइल की लोकेशन स्वतः दर्ज हो जाएगी, जिससे पौधारोपण की वास्तविक स्थिति का सत्यापन संभव होगा, पोर्टल पर जनपद में लगाए गए पौधों की संख्या, तहसीलवार प्रगति, पौधों की प्रजातिवार जानकारी तथा नवीनतम फोटो भी प्रदर्शित होंगे, इससे वृक्षारोपण अभियान की निरंतर निगरानी की जा सकेगी तथा लोगों में सहभागिता का उत्साह भी बना रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि क्यू.आर. कोड को सभी विभागीय व्हाट्सएप समूहों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों तथा स्वयं सहायता समूहों तक तत्काल पहुंचाया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ सकें। उन्होने उद्यान विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि फलदार पौधों को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएं, किसानों को प्रोत्साहित किया जाए कि वह अपने खेतों एवं निजी भूमि पर वृक्षारोपण करें तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं निभाएं, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि आगामी दिनों में तहसील दिवस, जनता दर्शन, विशेष शिविरों एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी लोगों को वृक्ष भंडारा के तहत निःशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे, प्रत्येक पौधे के साथ क्यू.आर. कोड उपलब्ध कराया जाएगा, उपलब्ध कराये गये पौधे को फरियादियों द्वारा ’’एक पौधा-मॉ के नाम’’ रोपित करने के लिए प्रेरित किया जाए, रोपित किए गए पौधे की सेल्फी लेकर क्यूआर कोड पर अपलोड करनी होगी, अभियान पूर्ण होने के पश्चात रेंडम तौर पर प्रत्येक विकास खंड में सर्वाधिक पौधे रोपित करने वाले 20-20 व्यक्तियों को ’’वृक्ष मित्र के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित, उप प्रभागीय वनाधिकारी वंदना सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24