Loading...

सेवा पखवाड़े के सम्बन्ध में बैठक जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक

Gargachary Times 4 June 2026, 21:02 80 views
Mainpuri
सेवा पखवाड़े के सम्बन्ध में बैठक जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक
सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूलभाव के अनुरूप सादगी, अनुशासन, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए दि. 05 जून से 21 जून के मध्य आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के सफल आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाये, जिसमें नालियों, गलियों की सफाई के साथ जल निकासी, कूड़ा उठान के साथ-साथ नियमित रूप से एंटी लार्वा, फॉगिंग का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, सभी विभाग अपने कार्यों के फोटोग्राफ नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होने विशेष रूप से काशीराम आवासीय कॉलोनियों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई के निर्देश देते हुए कहा कि जहां गंदगी, जलभराव एवं मच्छरों की समस्या अधिक है वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, नियमित कूड़ा उठान, रात्रिकालीन सफाई, बाजारों की सफाई तथा आवश्यकतानुसार सड़कों की धुलाई कराई जाए, जिससे आमजन को अभियान का प्रत्यक्ष लाभ दिखाई दे। उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि दि. 05 जून से 21 जून तक नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में ’’सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड स्तरीय चौपालों का आयोजन किया जाए, दिन में अधिकांश लोग अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं, इसलिए चौपालों का आयोजन प्रतिदिन सायंकाल 07 बजे के बाद सार्वजनिक स्थलों पर किया जाए, इन चौपालों में पेयजल, सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, सड़क एवं अन्य जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। श्री त्रिपाठी ने बताया कि 11 से 17 जून तक जिला मुख्यालय पर विशेष जन-संपर्क अभियान का आयोजन होगा, विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान विशिष्टजनों, चिकित्सकों, उद्यमियों, व्यापारियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, 14 से 16 जून तक प्रत्येक विकास खंड में त्रि-दिवसीय जन-कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि मेलों का आयोजन ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता रहे, मेले में आने वाले लोगों के बैठने, पीने हेतु पानी की व्यवस्था रहे, जन-कल्याण मेलों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाए, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जांच की सुविधा उपलब्ध रहे, जन-कल्याण मेलों में प्रतिदिन किसी न किसी समूह के साथ केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा की जाए, जन-कल्याण मेलों में प्रतिदिन क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए साथ ही जन-कल्याण मेलों में क्षेत्र सफल व्यक्तियों से उनकी सफलता की कहानी बताने के लिए प्रेरित किया जाए, दि. 18, 19 जून को प्राकृतिक खेती पर आधारित कम से कम 500 प्रगतिशील किसानों की उपस्थिति में सम्मेलन आयोजित किए जाएं, दि. 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुलिस, नेहरू युवा केंद्र, छात्रों, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम स्तर तक प्रभावी जन-सुनवाई अभियान चलाया जाए ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, जन-सुनवाई रजिस्टर में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण का पूरा विवरण दर्ज करें। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की विकास पुस्तिका तैयार की जाए, जिसमें गांव में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों, लाभार्थियों एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण हो, जन-प्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण अथवा रात्रि विश्राम के दौरान उपलब्धि पर आधारित पुस्तिका उपलब्ध करायी जाये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, अधिशाषी अभियंता विद्युत, आरईडी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24