अधिकमास की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, बांके बिहारी मंदिर व प्रेम मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण
Gargachary Times
4 June 2026, 21:48
46 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
पावन अधिकमास के दौरान वृंदावन में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मथुरा जिला एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गुरुवार को वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों, गलियों, प्रवेश एवं निकास द्वारों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल आपूर्ति तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बांके बिहारी मंदिर के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेम मंदिर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अधिकमास शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित