Loading...

22 जून को निकलेगी दिव्य एवं भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा

Gargachary Times 5 June 2026, 20:30 37 views
Dholpur
22 जून को निकलेगी दिव्य एवं भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा
डा हरिप्रकाश लवानिया धौलपुर भगवान परशुराम की शोभायात्रा 22 जून को जिला मुख्यालय धौलपुर में निकाली जाएगी इसका निर्णय परशुराम चैरिटेबल ट्रस्ट की मचकुंड पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया शोभायात्रा 22 जून को शाम 5:00 बजे महात्मा नंद की बगीची से शुरू होगी प्रख्यात कथावाचक एवं सनातन के ध्वजवाहक देवकीनंदन ठाकुर जी इस शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि होंगे बैठक में शोभायात्रा के मार्गो का भी निर्णय किया गया इस दौरान भगवान परशुराम के चरित्र से संबंधित झांकियां धार्मिक ध्वज बैंड बाजे भजन मंडलीया एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी शहर के विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा के स्वागत एवं पुष्प वर्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है बैठक में शोभायात्रा समिति के संयोजक पंडित धन्यवाद प्रधान ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म न्याय साहस तपस्या एवं राष्ट्र धर्म के प्रतीक हैं उनके आदर्श आज भी सत्य कर्तव्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं उन्होंने सभी से अधिकसेअधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की बैठक में संरक्षक पंडित किशन चंद शर्मा ने कहां की यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बरन सनातन संस्कृति सामाजिक समरसता राष्ट्रीय चेतना एवं समाज की एकता का प्रतीक है यह आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली परंपराओं को जोड़ने का कार्य करेगा बैठक में शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा संरक्षक पंडित के सचान शर्मा रामगोपाल शर्मा राजेश महमदपुर संजय दीक्षित राजेंद्र शर्मा विनोद तिवारी बृजेश मुखिया रमेश शर्मा सुनील दुबे सोमेंद्र तिवारी दिसंबर दयाल शर्मा मुकेश हनुमानपुरा हरदेव शर्मा गोपाल अवस्थी अनिल मिश्रा संतोष मिश्रा अनिल भारद्वाज नरेश दीक्षित नंदकिशोर शुक्ला हरिशंकर शर्मा गोविंद शर्मा केके शर्मा बनवैधान शर्मा अभिषेक अहमदाबाद जयदीप पुलवानिया मुरारी लाल शर्मा राजीव दुबे सुनील गगरिया सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे
Follow Samachar24