प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया
Gargachary Times
5 June 2026, 20:32
40 views
Mainpuri
जनपद के प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म-दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने केक काटकर जन्मोत्सव हर्षाेल्लास, उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव बच्चों के साथ मनाना एक प्रेरणादायी पहल है क्योंकि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं, कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और मुख्यमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे, बच्चों ने उपहार प्राप्त कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यक्रम का आनंद लिया।
होमगाडर््स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, निवेश एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं, एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक परियोजनाएं, आधुनिक शहरी सुविधाएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और प्रभावी नेतृत्व के कारण उ.प्र. आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है, प्रदेश में निवेश के साथ रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए सुधारों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, इन योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे अभियानों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है, जिससे सतत विकास को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उ.प्र. निरंतर प्रगति, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में प्रदेश और अधिक तेजी से विकास करेगा तथा देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला पंचायत प्रतिनिधि गोविन्द भदौरिया, अनुजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख जागीर, बेवर मुनेष चौहान, भल्लू चौहान, उदय चौहान, भूपेन्द्र यादव, नदींश वशिष्ठ, धीरू राठौर, अमित गुप्ता, पंकज भदौरिया, मंजूषा चौहान, विशाल बाल्मिकी, करन पाल सिंह चौहान, सीमा चौहान, विमल पाण्डेय, गौरव यादव, शिखर मोहन राजपूत, हरीओम दुबे, उदय कश्यप, सौरभ चौहान, अरूण चौहान, सौरभ दुबे सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, बच्चे आदि उपस्थित रहे।