Loading...

ग्राम पंचायत सचिव दीपेक्षा श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान ने किया पौधारोपण

Gargachary Times 5 June 2026, 20:33 99 views
Mathura
ग्राम पंचायत सचिव दीपेक्षा श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान ने किया पौधारोपण
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर मथुरा जनपद के बल्देव विकासखंड की ग्राम पंचायत रावल में सचिव दीपेक्षा श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान राजकुमार बघेल ने पौधा रोपण किया। इस दौरान यमुना संरक्षण का संकल्प लिया। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम रावल में में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। उपायुक्त श्रम रोजगार ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। वही ग्राम पंचायत सचिव दीपेक्षा श्रीवास्तव ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सराहनीय प्रयास है। इस दौरान यमुना पूजन भी किया गया तथा यमुना नदी के जल को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सभी ने यमुना में प्रदूषण न फैलाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रण लिया। ग्राम पंचायत रावल के प्रधान राजकुमार बघेल ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे जिससे हरित एवं स्वच्छ वातावरण बने। इस दौरान तमाम ग्रामीण भी मौजूद रहे सभी ने पौधारोपण और यमुना पूजन किया
Follow Samachar24