Loading...

मानसी गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत

Gargachary Times 6 June 2026, 20:51 39 views
Mathura
मानसी गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत
गोवर्धन।।गोवर्धन में चल रहे अधिक मास मेले में हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन गोवर्धन में चल रहा है ऐसे में तीर्थ यात्री परिक्रमा से पहले अथवा परिक्रमा के बाद मानसी गंगा में स्नान करने के बाद गिरिराज जी की पूजा अर्चना करते हैं इसलिए मानसी गंगा भी एक महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है शनिवार को इसी मानसी गंगा में डूबने से दो नावालिग युवकों की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव को मानसी गंगा से बाहर निकाल लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मनसुखपुर थाना पिनाहट आगरा निवासी प्रिंस तोमर और मनीष तोमर अपने परिजनों के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने गोवर्धन आए थे और परिक्रमा के बाद सुबह लगभग 6:00 बजे मानसी गंगा में स्नान कर रहे थे तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गए। परिजनों बताया कि डूबने के तुरंत बाद लगभग 6:30 बजे पुलिस को सूचना देने के बाद लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मथुरा से गोताखोरों की टीम को बुलाकर युवकों को मानसी गंगा से ढूंढ कर लगभग 10:00 बजे युवकों के शव मानसी गंगा से बाहर निकाल लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया कि जब मेला आता है तो पहले ही गोताखोरों की और लंगर, जाल , स्टीमर वोट,इत्यादि की व्यवस्था क्यों नहीं की जाती है। हमेशा प्रशासन घटना होने के बाद ही क्यों जगाता है। मृतक युवकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया लोगों ने जैसे तैसे सांत्वना देकर उनको शांत कराया।
Follow Samachar24