Loading...

खादी बनाम खाकी: बरसाना थाने से खनन आरोपी को छुड़ाने के मामले में घिरी पुलिस, सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद मुख्य आरोपी सूरजपाल की गिरफ्तारी का दावा

Gargachary Times 6 June 2026, 20:56 43 views
Mathura
खादी बनाम खाकी: बरसाना थाने से खनन आरोपी को छुड़ाने के मामले में घिरी पुलिस, सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद मुख्य आरोपी सूरजपाल की  गिरफ्तारी का दावा
​ मथुरा। जनपद स्थित बरसाना थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामे और 'खादी बनाम खाकी' की जंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिट्टी के अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए आरोपी को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भतीजे और उनके प्रतिनिधि नरदेव चौधरी द्वारा थाने से जबरन छुड़ा ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चौतरफा किरकिरी और राजनीतिक दबाव के बीच बैकफुट पर आई मथुरा पुलिस ने शनिवार को मामले के मुख्य आरोपी सूरजपाल को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Follow Samachar24