गोवर्धन तहसील में लगा समाधान दिवस: 50 शिकायतें दर्ज,किसी भी शिकायत का मौके पर नहीं हो सका निस्तारण
Gargachary Times
6 June 2026, 20:56
41 views
Mathura
गोवर्धन तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने कुल 50 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।
हालांकि, आश्चर्यजनक रूप से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इससे फरियादियों को निराशा हाथ लगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन की प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय दिलाना है।