Loading...

फरह में 22 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चयनित सहायिकाओं को सीडीपीओ ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Gargachary Times 6 June 2026, 20:59 79 views
Mathura
फरह में 22 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चयनित सहायिकाओं को सीडीपीओ ने सौंपे नियुक्ति पत्र
फरह। बाल विकास परियोजना फरह, मथुरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। चयन सूची जारी होने के साथ क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नियुक्ति पत्र फरह सीडीपीओ शशी मिश्रा तथा कार्यालय लिपिक शिवानी द्वारा वितरित किए गए। जारी चयन सूची के अनुसार चयनित सभी 22 अभ्यर्थियों का चयन आंगनवाड़ी सहायिका पद पर किया गया है। इनमें फतेहा केंद्र से मीनाक्षी, गढ़ाया लतीफपुर से कुमारी आशा, बधेरुआ-2 से मनीता, बरीसनकला से तनु कुमारी, मीरपुर से लक्ष्मी, झुडावई से राधा देवी, नगला महादेव से कुमारी सुधा, कंवायला से सुधा कुमारी, नगला चंद्रभान से कुमारी रूबी, गोकुलपुर नंबर मिजापुर से अंजली, पिंगरी से सपना कुमारी, रैपुराजाट से राजकुमारी, माल से रेखा कुमारी, सेरसा से कुमारी रामवती, पिपरुआ मुर्शिदपुर से रेखा, वार्ड संख्या-02 से किरण, वार्ड संख्या-08 से तनुरानी, मकदूम से प्रीति, पिंगरी से प्रीति सिंह, ओल नगला जसराम से पूजा कुमारी तथा सनौरा से पूजा शामिल हैं।इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या-03 से चंचल का चयन आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद पर किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में मेरिट, बीपीएल तथा लागू आरक्षण मानकों को आधार बनाया गया। अधिकांश चयन मेरिट के आधार पर हुए जबकि कुछ केंद्रों पर बीपीएल श्रेणी को भी प्राथमिकता दी गई। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों में उत्साह दिखाई दिया।
Follow Samachar24