Loading...

सैंपऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Gargachary Times 6 June 2026, 21:03 39 views
Dholpur
सैंपऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
सैंपऊ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-123 पर उमरारा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी कार और पिककप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृतक की पहचान विक्रमपुर निवासी प्रेम प्रधान (24 वर्ष) ,बच्चू सिंह पुत्र हंस निवासी उम्र करीब 70 वर्ष निवासी पुरा उमराहरा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी वहीं कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उमरारा गांव के पास सड़क किनारे एक कार और बाइक खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही सैंपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ट्रेलर की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना माना जा रहा है।
Follow Samachar24