थाना मक्खनपुर पुलिस ने चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
6 June 2026, 21:05
46 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना मक्खनपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 161/26 धारा 304(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त राजा पुत्र यासीन निवासी हसमतनगर थाना रामगढ़ तथा सलमान पुत्र राजू खान निवासी हसमतनगर थाना रामगढ़ को शिकोहाबाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर सांती अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त राजा के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि सलमान के पास से एक अवैध चाकू मिला। इसके अतिरिक्त एक छीना हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में अभियुक्त राजा के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 164/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा सलमान के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 165/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, महिला उपनिरीक्षक राखी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।