Loading...

वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Gargachary Times 6 June 2026, 21:06 35 views
Firozabad
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के मार्गदर्शन एवं वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की स्थानीय अध्यक्षा के निर्देशन में किया गया। समारोह में पुलिस परिवार के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने और उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की उपलब्धियां पूरे पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारी, पुलिस परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों में शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
Follow Samachar24