कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन पर्यटन ऑडिटोरियम व ग्लास म्यूजियम का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Gargachary Times
6 June 2026, 21:08
78 views
Firozabad
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन पर्यटन ऑडिटोरियम एवं ग्लास म्यूजियम का शुक्रवार को आयुक्त आगरा मंडल नागेंद्र प्रताप, पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा शैलेश कुमार पाण्डेय तथा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त नागेंद्र प्रताप ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाई जाए और निर्माण की गुणवत्ता व मानकों से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं और परिसर के सुचारु संचालन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर भवन को जनता एवं पर्यटन विभाग को समर्पित किया जा सके।
इस दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।