11 परीक्षा केन्द्रों पर उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित
Gargachary Times
8 June 2026, 20:42
41 views
Mainpuri
प्रधूम शाक्य
मैनपुरी 08 जून, 2026- जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत आयुक्त आगरा मंडल आगरा नगेन्द्र प्रताप, उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा शैलेश कुमार पाण्डेय ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा के साथ विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक, सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें, परीक्षा को विघ्न रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से तमाम अधिकारियों की तैनाती के बावजूद उच्चाधिकारियों ने स्वयं निकलकर कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा कि वह निरंतर परीक्षा अवधि में क्रियाशील रहंे, जनरेटर, सी.सी.टी.वी. कैमरे परीक्षा अवधि में निरतंर चालू रहें, सी.सी.टी.वी. कैमरे में कमरे की प्रत्येक गतिविधि की रिकॉर्डिंग हो, परीक्षा केन्द्र पर सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी हेतु लगाये गये कर्मी निरतंर सी.सी.टी.वी. कैमरे के माध्यम से परीक्षा कक्षों की मॉनीटरिंग करें। उन्होने कक्ष निरीक्षकों से कहा कि ओ.एम.आर. शीट अलग करते समय विशेष सावधानी बरती जाये, सीलिंग करते समय निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाये।
आज जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस परीक्षा प्रारंभ हुयी, जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के साथ-साथ मूल-भूत सुविधाओं की व्यवस्था की गयी, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा सी.सी.टी.वी. की निगरानी में हो रही है, प्रत्येक परीक्षार्थी की गहनता, निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार चैकिंग के उपरांत ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गयी। उन्होने बताया कि प्रथम दिन की प्रथम, द्वितीय पाली में लगभग 25-30 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, परीक्षा पूरे जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित हुयी, प्रत्येक सेंटर के लिए शासन के निर्देशानुसार अलग से सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं सहायक केन्द्र व्यवस्थापकों की अलग से तैनाती की गयी, जिनके द्वारा निरतंर परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी रखी जा रही है, वरिष्ठ अधिकारी भी निरतंर भ्रमणशील रहकर परीक्षा की गतिविधियों पर नजर बनाये हुये हैं।
प्रथम पाली में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान पाया कि 384 परीक्षार्थियों में से 117 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 267 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज में 384 परीक्षार्थियों में से 140 परीक्षार्थी अनुपस्थित, 244 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये, श्री चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज में 384 परीक्षार्थियों में से 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित, 255 परीक्षार्थी उपस्थित हुये, क्रिश्चियन इं.कॉ. में 384 परीक्षार्थियों में से 126 परीक्षार्थी अनुपस्थित, 258 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये, दयानन्द इं.कॉ. में 240 परीक्षार्थियों में से 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित, 169 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये, सनातन धर्म इं.कॉ. में 240 परीक्षार्थियों में से 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित, 156 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये, एकरसानन्द इं.कॉ. में 240 परीक्षार्थियों में से 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित, 155 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये। द्वितीय पाली में डा. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में 240 परीक्षार्थियों में से 160 एवं श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में 240 में से 174 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर, किशनी अभिषेक कुमार, गोपाल शर्मा, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।