Loading...

आजीविका मिशन के सच्चे सिपाही बनें, हर गांव तक पहुंचे समृद्धि की रोशनी

Gargachary Times 10 June 2026, 20:58 70 views
Lucknow
आजीविका मिशन के सच्चे सिपाही बनें, हर गांव तक पहुंचे समृद्धि की रोशनी
लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में सरकारी, अर्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अत्यधिक दक्ष और सक्षम बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ मे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के नवचयनित राज्य मिशन प्रबंधकों/मिशन प्रबंधकों के लिए दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में 7 दिवसीय आवासीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन द्वारा कराया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 8 से 14 जून तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्य मुख्यालय आजीविका मिशन से पधारे संयुक्त मिशन निदेशक श्री प्रवीणानंद ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हृदय से बधाई। कहा कि आप केवल प्रबंधक नहीं हैं; आप ग्रामीण उत्तर प्रदेश की करोड़ों माताओं-बहनों के सपनों के वाहक हैं। उन्होंने आगे कहा, "इसलिए आपसे अपेक्षा है कि क्षेत्र में जाइए, समूह की दीदियों के बीच बैठिए, उनकी समस्या को अपनी समस्या मानिए। लक्ष्य स्पष्ट है, हर परिवार से 'लखपति दीदी' बनाना है। आपकी कलम से जो लिखेंगे, वही जमीन पर उतरना चाहिए। टीम बनकर चलिए, परिणाम देकर दिखाइए। हमें कागजी प्रगति नहीं, गांव में वास्तविक बदलाव चाहिए। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण क्रांति की मशाल अब आपके हाथ में है। प्रवीणानंद ने सभी नवचयनित प्रबंधकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे मिशन के सच्चे सिपाही बनकर कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह की महिला के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में परिलक्षित हो। प्रत्येक प्रबंधक अपने कार्यक्षेत्र को 'लखपति दीदी अभियान' का मॉडल बनाने के संकल्प के साथ कार्य करे। "फील्ड ही असली कार्यस्थल है और परिणाम ही असली रिपोर्ट है। प्रशिक्षण के दौरान मिशन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों, रणनीतियों, वित्तीय प्रबंधन एवं सामुदायिक संस्थाओं के सशक्तीकरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. सत्येन्द्र गुप्ता, राज्य मुख्यालय से डॉ. नन्दकिशोर साह, राष्ट्रीय संसाधन व्यक्ति डॉ. अनुपम पाण्डेय, प्रशिक्षण संकाय डॉ. विनीता रावत, मिशन प्रबंधक आलोक सिंह तथा अजय कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कुल 32 राज्य स्तरीय मिशन प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया।
Follow Samachar24