Loading...

फिरोजाबाद पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी

Gargachary Times 10 June 2026, 21:07 40 views
Firozabad
फिरोजाबाद पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध सुश्री चंचल त्यागी के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाजारों, शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस टीमों ने नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक, यूपीआई धोखाधड़ी और ओटीपी साझा न करने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने एवं किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर पोर्टल पर देने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान आमजन को पंपलेट वितरित कर साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें और सतर्क रहकर स्वयं तथा अपने परिवार को साइबर अपराधियों से सुरक्षित रखें।
Follow Samachar24