यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक डिवाइडर से टकराई; एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Gargachary Times
11 June 2026, 20:18
33 views
Mathura
थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया वृंदावन से परिक्रमा लगाकर लौट रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार लकी पुत्र मोहन स्वरूप निवासी राया की हादसे में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई वहीं श्याम सुंदर पुत्र प्रभात अग्रवाल निवासी राया गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।