Loading...

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार मथुरा का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Gargachary Times 11 June 2026, 20:18 68 views
Mathura
जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार मथुरा का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। जनपद के जिला जज विकास कुमार व जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गुरुवार को जिला कारागार मथुरा का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति तथा कारागार में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाएं तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24