अदिती यादव के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग, सपा ने सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
11 June 2026, 20:19
42 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के बारे में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के मामले को लेकर गुरुवार को मथुरा में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा ने मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।
इस दौरान समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव किशनपुरिया ने कहा कि अदिती यादव के बारे में कथित रूप से झूठी भ्रामिक खबरें प्रकाशित किए जाने के विरोध में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
इस संबंध में दिए गए एक ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर अदिती यादव की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से साजिशन अफवाहें और भ्रामक जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकती हैं।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी सामग्री प्रसारित करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने की भी मांग की गई है।
ज्ञापन में प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि साइबर अपराध से जुड़े ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।