ग्राम परेथा में कृषि जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
Gargachary Times
11 June 2026, 20:24
3 views
Jalaun
कोंच(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम परेथा में दिन गुरुवार को राजकीय कृषि बीज भंडार द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषि जागरूकता सिविल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ाने मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना और फसलों की बेहतर पैदावार के लिए आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि तकनीक की जानकारी दी गई इस अभियान में बीज भंडार प्रभारी राम प्रकाश सैनी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि की उत्पादकता को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए और उर्वरकों का प्रयोग संतुलित करते हुए वैज्ञानिक तरीके से कृषि को करना चाहिए जिसमें यूरिया और डीएपी खादों का आवश्यकता अनुसार प्रयोग करें और साथ ही साथ नैनो उर्वरकों और हरी खाद को खेती में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि एवं प्राकृतिक खेती अपनाने से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार तो होता ही है साथ ही साथ उत्पादन लागत भी काम आती है शिविर के दौरान किसानों को जीवामृत घनजीबामृत बीजामृत और 10 परणी जैसे प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग निर्माण और लाभो के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए रसायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके इस अवसर पर रामजीवन मिश्रा सुभाष चंद्र पटेल भगवान सिंह सौरभ पटेल आनंद प्रकाश सहित तमाम ग्रामीण जन मौजूद रहे।