Loading...

माइक्रो प्लान प्रशिक्षण के तहत बताए गए टीकाकरण के तरीक़े

Gargachary Times 11 June 2026, 20:24 36 views
Jalaun
माइक्रो प्लान प्रशिक्षण के तहत बताए गए टीकाकरण के तरीक़े
कोंच(जालौन)पी एच सी पिण्डारी द्वारा दिन गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित टीकाकरण माइक्रो प्लान प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यबस्थित बनाये जाने के हुनर सिखाये गए जिसमें टीकाकरण सत्रों की योजना तैयार करना लाभार्थियों की पहचान टीकाकरण अभिलेख का रखरखाव बैक्सीन प्रबन्धन तथा छूटे हुए बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करना आदि के बारे में सूक्ष्मता पूर्वक बताया गया क्योंकि माइक्रो प्लान का उद्देश्य ही क्षेत्रवाद कार्य योजना बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण करना है जिससे कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला ग्राम एवं बार्ड स्तर तक टीकाकरण से बंचित न रह जाये कार्यक्रम के दौरान जिले से आयीं डब्ल्यू एच ओ की एस एम ओ दीप्ती जोजफ डब्ल्यू एच ओ मॉनिटर प्रदीप तिवारी पी एच डी पिण्डारी प्रभारी डॉ कमलेश राजपूत डॉ शुलभ बरनाला डॉ अजय चौहान डॉ कंचन बी पी एम रवि आदि ने ए एन एम एल एच बी एवं सुपर बाइजरों को प्रशिक्षण देते हुए माइक्रो प्लान के तहत सफल टीकाकरण अभियान की बारीकियों को बताया इस दौरान ए एन एम प्रिया पटेल राम पाल लाली देवी पूनम खुर्शीदा सहित उप केंद्रों से आईं ए एन एम एल एच बी सुपर बाईजर एवं आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं
Follow Samachar24