Loading...

दिव्यांगजन दया नहीं, अधिकार और सम्मान के हकदार हैं: अश्वनी राजौरिया

Gargachary Times 11 June 2026, 21:07 38 views
Firozabad
दिव्यांगजन दया नहीं, अधिकार और सम्मान के हकदार हैं: अश्वनी राजौरिया
कोमल फाउंडेशन ने किया दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम, जागरूकता के साथ पोषण सामग्री का किया वितरण। फिरोजाबाद। किसी भी सभ्य और संवेदनशील समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने दिव्यांगजनों को कितना सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भर बनने का वातावरण प्रदान करता है। इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में कोमल फाउंडेशन द्वारा वारिस मैरिज होम, नैनी चौराहा के समीप दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने सहभागिता करते हुए अपने अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि दिव्यांगजन किसी की सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अधिकार, सम्मान और अवसर के वास्तविक हकदार हैं। उनकी प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। उन्होंने कहा कि यदि सही मार्गदर्शन, शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो दिव्यांगजन हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का गौरव बढ़ा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों को शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए इनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है और अधिकारों की जानकारी प्रत्येक दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करती है। कार्यक्रम में वक्ता मुख्तार आलम ने भी दिव्यांगजनों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में समावेशी सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना केवल सरकार का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के उपरांत डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से संचालित न्यूट्रीशन सपोर्ट कार्यक्रम के अंतर्गत भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सभी दिव्यांगजनों को डाबर ग्लूकोप्लस, पानी की बोतल, डाबर रियल गवावा जूस एवं लेमन रस वितरित किया गया। इस पहल ने स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों का भी सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर सती महारानी जनकल्याण ट्रस्ट, सहायता संपर्क संस्था, गाजियाबाद तथा बालाजी क्लीन एयर सॉल्यूशंस, नई दिल्ली का उल्लेखनीय सहयोग रहा। सहयोगी संस्थाओं ने दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में कोमल फाउंडेशन के वालंटियर नरेंद्र कुमार, मोहम्मद यामीन, ताज सेवा समिति के अध्यक्ष सलीम धम्मू, श्याम वर्मा, दुर्गेश कुमार, शहजाद, इस्लाम, कमलेश कुमार, बृजेश कुमार, दिलशाद, अफसर, कन्हैया लाल, रोहित राठौर, राहुल, पंकज कुमार, बंटू, अबरार खान, फैसल भाई, शाहिद, सौरभ सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
Follow Samachar24