Loading...

12 वर्षों में आए बदलाव पर उद्यमियों, व्यापारियों ने अपने विचार व्यक्त किये

Gargachary Times 12 June 2026, 19:11 7 views
Mainpuri
12 वर्षों में आए बदलाव पर उद्यमियों, व्यापारियों ने अपने विचार व्यक्त किये
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की मूल भावना के अनुरूप उद्यमी एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम में विगत 12 वर्षों में आए बदलाव पर उद्यमियों, व्यापारियों ने अपने विचार व्यक्त किये, कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के 07 लाभार्थियों को रू. 33 लाख 75 हजार के ऋण स्वीकृति पत्र, एक जनपद-एक उत्पाद के 05 लाभार्थियों को टूल्कित वितरित की। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने उद्यमी, व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल में व्यापारियों, उद्यमियों को पूरा सम्मान मिला, वर्ष 2014 से जनपद में भय का माहौल था, अंधेरा होने से पूर्व ही दुकानें बंद हो जाती थीं लेकिन इन 12 वर्षों में फर्क साफ दिखाई दे रहा है, आज कानून का राज है, व्यापारियों, उद्यमियों सहित आम-जन अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि विगत् 12 वर्षों में केंद्र-प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं संचालित हुई और अधिकांश योजनाएं महिलाओं को केंद्र बिंदु रख संचालित की गयीं, महिलाओं को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्वयं सहायता से जोड़ा गया। उन्होंने एक जनपद-एक व्यंजन पर चर्चा करते हुए कहा कि बचपन से अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार हरदोई की सोहनपापड़ी खाई थी, यह दुकान एनएमबी के स्वामी की ननिहाल वालांे की थी, मैनपुरी, हरदोई की सोहनपापड़ी का एक जैसा स्वाद था और वही स्वाद आज भी यहां की सोनपापड़ी में मौजूद है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि आज का समागम खुला मंच है, जिसमें व्यापारी, उद्यमी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना, जनपद एक-उत्पाद, एक जनपद-एक व्यंजन योजना के लाभार्थी अपनी खुलकर बात कह सकते हैं, विगत् 12 वर्षों में क्या बदलाव दिखे, उस पर अपने मन के उद्गार के उद्गार व्यक्त करें। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों, व्यापारियों, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने में अपना योगदान दें। विकसित भारत बनाने में हम सबको सम्मिलित प्रयास करने होंगे, उन्होंने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी पाने के लिए न रहें बल्कि संचालित योजनाओं में ऋण लेकर अपना रोजगार स्थापित कर लोगों को रोजगार देने वाले बनें, कमियों को दूर कर आगे बढ़ाने के प्रयास करें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक समय का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है, बीते 12 वर्षों में देश-प्रदेश में काफी बदलाव हुये हैं, पहले अपहरण, जमीनों पर कब्जे होते थे, माता-बहनें सुरक्षित नहीं थीं, आभूषण पहनकर निकालने में डर लगता था लेकिन आज आम लोगों को इन सब चीजों से छुटकारा मिल चुका है, आज काफी फर्क दिखाई दे रहा है, आज महिलाएं-बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, युवाओं को सस्ती दर पर बैंकों से ऋण उपलब्ध कराकर स्वतःरोजगार स्थापित करने के अवसर मिले, व्यापारियों-उद्यमियों को अपने उद्योगों के संचालन में आने वाली रूकावटों से छुटकारा मिला। उन्होंने कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद में जनपद के तरकाशी उद्योग को प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में नई पहचान मिली। विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 768, मुख्यमंत्री युवा रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 597 युवाओं को रू. 1153 लाख, एक जनपद-एक उत्पाद में 357 तरकाशी जरी-जरदोजी के कारीगरों को लाभान्वित कराया गया, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड के 7600 लाभार्थियों को टूलकिट उपलब्ध करायी गयीं। इन्वेस्टर समिट के दौरान हुए एम.ओ.यू. में से 465 इकाइयां धरातल पर क्रियाशील हो चुकी हैं, जिसमें 5489 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। कार्यक्रम मे दीपक को ब्यूटी एंड वैलनेस सेंटर, हरिओम सिंह को पैथोलॉजी सेंटर, बख्तियार अहमद को पर्दा उद्योग, रजत कुमार कश्यप को फोटो स्टेट, अजय प्रताप सिंह को मिनी राइस मिल, संध्या को सिलाई केंद्र हेतु रू. 05-05 लाख एवं पूजा को ब्यूटी पार्लर हेतु रू. 03 लाख 75 हजार के ऋण स्वीकृति पत्र एवं एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत गजाला, रानी, कुमकुम देवी, पूनम देवी, नीलम को वस्त्र सिलाई एवं कढ़ाई जरी-जरदोजी की टूलकिट उपलब्ध करायी गयीं, जनपद में पूंजीनिवेश एवं रोजगार सृजन तथा व्यापार को प्रोत्साहित करने में योगदान देने वाले उद्यमी नीरज बैजल, सुनील कुमार, जलालुद्दीन, हिमाशंू राजपूत, मनोज दुबे, धीरू राठौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया, अधिशासी अभियंता विद्युत अनिल वर्मा, जिला अग्रणी प्रबंधक रामचंद्र शाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक मिश्र, सहायक आयुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्रपाल सिंह, उपायुक्त प्रशासन जीएसटी उदय नारायण वर्मा, महामंत्री भाजपा हरिओम दुबे, अध्यक्ष नगर पंचायत बेवर सरितकांत भाटिया, मंडल प्रभारी सुमित चौहान के अलावा बड़ी संख्या में उद्यमी, व्यापारी अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24