Loading...

मैनपुरी में असिस्टेंट डाक ऑफिसर निखिल वर्मा सुसाइड मामले को लेकर डाक कर्मचारियों का प्रदर्शन

Gargachary Times 12 June 2026, 19:22 8 views
Mainpuri
मैनपुरी में असिस्टेंट डाक ऑफिसर निखिल वर्मा सुसाइड मामले को लेकर डाक कर्मचारियों का प्रदर्शन
मैनपुरी में असिस्टेंट डाक ऑफिसर निखिल वर्मा के आत्महत्या प्रकरण को लेकर डाक विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को जनपद के विभिन्न डाकघरों में कार्यरत कर्मचारी एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट स्थित प्रधान डाकघर पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि निखिल वर्मा की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया गया होता तो शायद यह दुखद घटना न होती। गौरतलब है कि असिस्टेंट डाक ऑफिसर निखिल वर्मा ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था।
Follow Samachar24