एसएसपी की पुलिस के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी, चौकी इंचार्ज गिरफ्तार
Gargachary Times
12 June 2026, 23:04
54 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
मथुरा जनपद में भ्रष्टपुलिस कर्मियों पर एसएसपी श्लोक कुमार का डंडा लगातार चल रहा है।
ईमानदार एसएसपी श्लोक कुमार लगातार भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की लाठि बजा रहे।
मथुरा के पुलिस विभाग में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना जैत के छटीकरा पुलिस चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कराया और करवाई करते हुए जेल भेजा। गिरफ्तार किए गए चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि छटीकरा क्षेत्र में दुकानदारों से अवैध वसूली की मांग करता था। वही आरोप यह भी था कि चौकी इंचार्ज मथुरा से पहले अलीगढ़ में तैनात था, चौकी इंचार्ज ने अलीगढ़ से आपराधिक इतिहास वाले दो व्यक्तियों को बुलाकर क्षेत्र में अवैध वसूली का नेटवर्क खड़ा कर लिया था। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई, जिसमें आरोपों को सही पाया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अवैध वसूली में शामिल बताए जा रहे दोनों बाहर के आरोपी फिलहाल फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा 25.25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
और तलाश करने के लिए टीमें लगाई गई है।
ईमानदार एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि विभाग में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ न केवल आपराधिक कार्यवाही की जाएगी बल्कि कठोर विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
वही इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के मामले में सख्त संदेश भी गया है, कि नियमों में उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।