Loading...

ग्रामीणों ने दबँगो पर लगाया बंजर भूमि में अवैध निर्माण करने का आरोप, शासन से लगाई कार्य रुकवाने की गुहार

Gargachary Times 13 June 2026, 17:51 27 views
Mathura
ग्रामीणों ने दबँगो पर लगाया बंजर भूमि में अवैध निर्माण करने का आरोप, शासन से लगाई कार्य रुकवाने की गुहार
गोवर्धन। शनिवार को गोवर्धन थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में ग्राम पलसों के सैकड़ों ग्रामीणों ने बंजर भूमि पर कराए जा रहे तालाब एवं बाउंड्रीवाल निर्माण का विरोध करते हुए एसडीएम एवं सीओ को ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान अर्जुन लाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की खसरा संख्या 580 राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा अपने निजी लाभ के लिए वहां तालाब और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब निर्माण के लिए गांव में अन्य भूमि पहले से स्वीकृत एवं दर्ज है। ज्ञापन में निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने, भूमि की पैमाइश कराने तथा मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। थाना दिवस में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पलसों का यह मामला प्रमुख रहा।
Follow Samachar24