विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बच्चों को बालश्रम से दूर रहने का दिया संदेश
Gargachary Times
13 June 2026, 21:07
47 views
Firozabad
फिरोजाबाद। विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर कोमल फाउंडेशन द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सखी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, इंदिरा नगर एवं कोमल पाठशाला, गंगानगर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बालश्रम के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि बालश्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को मजदूरी में लगाने के बजाय विद्यालय भेजें, जिससे वे समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।उन्होंने कहा कि बालश्रम मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों को सुरक्षित और शिक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग करे।कार्यक्रम में सती महारानी जनकल्याण ट्रस्ट एवं सहायता संपर्क संस्था का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर वालंटियर नरेंद्र कुमार, प्रशिक्षिका रेनू, शिक्षिका पूजा यादव सहित सोनी गुप्ता, सौरवी, दीक्षा कुमारी, विनय कुमार, हिमांशी, अनन्या मिश्रा, देव कुमार और रजनी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।