Loading...

कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब में चला वृहद स्वच्छता अभियान

Gargachary Times 13 June 2026, 21:09 59 views
Firozabad
कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब में चला वृहद स्वच्छता अभियान
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के विजन को धरातल पर उतारते हुए जनपद को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाना रहा।इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं हाथ में फावड़ा उठाकर सफाई कार्य किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया। अभियान में जनपद के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कलेक्ट्रेट स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर राइफल क्लब एवं उसके आसपास के परिसर की साफ-सफाई की तथा कूड़ा-कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराया।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, तभी स्वच्छ और स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार हो सकेगी। अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24