एसआरएनक्यू संस्था द्वारा जरूरतमंदों को राशन एवं सिलाई मशीन वितरण का कार्यक्रम हुआ संपन्न
Gargachary Times
13 June 2026, 21:15
63 views
Lucknow
अमीनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलवीगंज चौकी के ठीक सामने अमेठी हाउस में SRNQ संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण एवं महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई
यह संस्था लगभग 20 वर्षों से समाज में ऐसे लोग जो अपनी दिक्कतों को किसी से साझा नहीं कर सकते इस संस्था के लोग ऐसे लोगों को ढूंढ कर उन्हें उनकी जरूरत का सामान मुहैया करने एवं आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है
ताकि विधवा महिलाएं घर बैठे सिलाई कर अपने परिवार का संचालन कर सके
SRNQ एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लड़कियों को कम फीस में इंग्लिश एवं कंप्यूटर की ट्रेनिंग भी दी जाती है
जिसका मकसद वह बच्चे जिनके माता-पिता अत्यधिक फीस नहीं दे सकते वह बच्चे इस संस्था से जुड़कर बहुत कम फीस में इंग्लिश एवं कंप्यूटर की ट्रेनिंग ले सकते हैं