फरीदा बांगर में विधायक ने कार्यकर्ताओं संग किया सहभोज
Gargachary Times
14 June 2026, 18:14
64 views
Bulandshahr
जनपद बुलन्दशहर के ऊंचागांव : स्याना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक एड देवेंद्र सिंह लोधी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गांव फरीदा बांगर में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब कल्याण सेवा, और सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। इसी क्रम में में उन्होंने गांव फरीदा बांगर में रात्रि प्रवास कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। गांव फरीदा बांगर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा विधायक एड देवेंद्र सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान संगठनात्मक विषय पर चर्चा हुई, और सहभोज के माध्यम से आपसी संवाद तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्रथमिकता दी है। उन्होंने आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, आयुष्मान और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का उल्लेख किया, जो गांव गांव तक पहुंचाई है। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के उत्साह, समर्पण और जन सेवा के प्रति संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहभोज का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता बढ़ाना और जमीनी स्तर पर फीडबैक प्राप्त करना है। विधायक ने जानकारी दी कि वे 12 वर्ष के पूरे होने के उपलक्ष्य में स्याना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ सहभोज कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की समस्याएं भी विधायक के समक्ष रखी जिस पर उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को तीव्र गति से निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा विधायक एड देवेंद्र सिंह लोधी, महेश प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रभान सिंह, प्रदीप, योगेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा अमरगढ़ फकरुद्दीन अहमद, चंद्रप्रकाश प्रधान, कुलदीप, सुरेश सिंह, गुलाब सिंह, ऋषिपाल, हुकम सिंह, भीमसैन शर्मा, सोनू सिंह, नरेंद्र सिंह, हुकम सिंह, अन्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।