Loading...

परिवार परामर्श केंद्र ने 4 परिवारों में कराया समझौता, लौटाई खुशियां

Gargachary Times 14 June 2026, 21:19 52 views
Firozabad
परिवार परामर्श केंद्र ने 4 परिवारों में कराया समझौता, लौटाई खुशियां
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र एवं दीदी प्रोजेक्ट द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” अभियान के अंतर्गत घरेलू विवादों से जुड़े मामलों में काउंसिलिंग कर परिवारों में आपसी समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को कुल 4 घरेलू मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा काउंसिलिंग के माध्यम से आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम एवं काउंसलरों की समझाइश के बाद सभी परिवार आपसी सहमति से समझौते पर राजी हो गए। समझौता होने के बाद सभी परिवारों को सकुशल उनके घर भेज दिया गया। इस दौरान परिवारों के सदस्यों ने फिरोजाबाद पुलिस एवं परिवार परामर्श केंद्र की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं परिवारों में सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार काउंसिलिंग की जा रही है, ताकि घरेलू विवादों को आपसी संवाद और समझदारी के माध्यम से सुलझाया जा सके।
Follow Samachar24