पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने 15 घंटे में किया गिरफ्तार
Gargachary Times
14 June 2026, 21:20
38 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना रजावली पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त मानपाल उर्फ बहरा को घटना के 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नगला सिकन्दर से टूण्डला की ओर जाने वाले रास्ते से मुखबिर की सूचना पर दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना रजावली पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 84/2026 धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पोक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मानपाल उर्फ बहरा पुत्र नेत्रपाल निवासी बाघई-2 थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 52 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2018 में थाना नारखी में धारा 354 आईपीसी तथा वर्ष 2019 में धारा 354, 452, 506 आईपीसी एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी बृजकिशोर सिंह, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शुभम सागर, कांस्टेबल विकेश कुमार, महिला कांस्टेबल नीतू सिंह एवं महिला कांस्टेबल वैशाली जावला शामिल रहीं।