जिलाधिकारी ने किया विभिन्न नर्सरियों का औचक निरीक्षण; पौधों के बेहतर रख-रखाव और स्वच्छता के दिए कड़े निर्देश
Gargachary Times
14 June 2026, 21:23
78 views
Firozabad
जनपद में हरियाली को बढ़ावा देने और पौधरोपण अभियान को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी फिरोज़ाबाद द्वारा क्षेत्र की प्रमुख नर्सरियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पौधों की गुणवत्ता, स्वच्छता और नर्सरियों के रख-रखाव की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
भूड़ापुल स्थित नर्सरी का भ्रमणः जिलाधिकारी ने भूड़ापुल स्थित नर्सरी का विस्तृत भ्रमण किया। वहाँ उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधों, जैसे-गुटेल, आम, जामुन, अनार आदि का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों के बेहतर रख-रखाव, नियमित सिंचाई और नर्सरी परिसर में सुव्यवस्थित व्यवस्था व स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बाला जी नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने विशेष रूप से वर्मीकंपोस्ट यूनिट, साफ-सफाई और नर्सरी में किए जा रहे उत्कृष्ट रख-रखाव के कार्यों को देखा। उन्होंने सागौन की कटिंग सहित आम, अमरूद, अनार एवं अन्य पौधों की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पौधों की देखरेख और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें ताकि जनपद में पौधरोपण के लक्ष्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से हासिल किया जा सके।