मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी सिटी ने की समीक्षा बैठक
Gargachary Times
15 June 2026, 21:03
39 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नगर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण किया जाए तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।