फूल बंगला में बिराजे गिरिराज महाराज
Gargachary Times
15 June 2026, 21:04
45 views
Mathura
डी डी शर्मा
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में दसविसा स्थित हरगोकुल मंदिर पर गिरिराज प्रभु का फूल बंगला सजाया गया और छप्पन भोग लगाया गया। गिरिराज जी की अद्भुत झांकी के बीच सजे फूल बंगला में बिराजे गिरिराज प्रभु के दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। अलौकिक छप्पन भोग से पूर्व गिरिराज जी का श्रीकृष्ण की शैली में श्रृंगार मंदिर सेवायत दीपू शर्मा के सानिध्य में कराया गया। गिरिराज प्रभु का श्रृंगार का अभिनव रूप भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। गले में मणि-मोती, सोने-चांदी से जड़ित हार, हाथ में बांसुरी तो पोशाक में चमकते आभूषण भक्तों को भाव-विभोर कर रहे थे। छप्पन भोग में अनेकों प्रकार के व्यंजन व मिष्ठान प्रभु के समक्ष छबरियों में परोसे गए।